
सक्ती। कृषि संकल्प अभियान ग्राम पंचायत डोमा विकासखंड मालखरौदा में आयोजित हुआ। इसमें कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई। गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आम हितग्राही योजना के मिश्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्यक्रम में पशु विभाग, कृषि विभाग, मछली पालन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के साथ योजनाओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच शोभाराम चंद्रा, जनपद जनपद उपाध्यक्ष रितेश कुमार साहू, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित भारी संख्या में नागरिकों के द्वारा मुक्त योजना की जानकारी प्राप्त की गई।
