

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने बताया कि यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से की गई है।
नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी।
जल्द ही भाजपा जिला इकाई की ओर से नई कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

