छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा जिला कार्यकारिणी में पंकज अग्रवाल को मिला उपाध्यक्ष का दायित्व

संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए मिला दायित्व

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में अहम बदलाव करते हुए पंकज अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बप्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी क्रम में पंकज अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज अग्रवाल लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ सचिव के रूप में की थी। वर्तमान में वे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज अग्रवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!