रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
पीएचई के एसडीओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, फरार
April 21, 2025
करोड़ों रुपए की ठगी का फरार आरोपी पीयूष जायसवाल हुआ गिरफ्तार
April 17, 2025
Check Also
Close
