छत्तीसगढ़दुनियादेशलोकल न्यूज़

कलेक्टर महोबे का औचक निरीक्षण: सोंठी व झर्रा धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था मिली, अधिकारियों को फटकार

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को सोंठी और झर्रा धान खरीदी केंद्रों का अचानक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियाँ सामने आने पर उन्होंने खरीदी सीसीबी नोडल और केंद्र प्रभारी पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कमियाँ एक दिन के भीतर दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रैंडम तरीके से बारदाना निकलवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को बारदाना कमी की समस्या न हो और प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण बारदाना उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गेट पास, टोकन और तौल की प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े तथा एग्रीस्टैक पंजीयन, यूएफआर, चेकलिस्ट और सभी दस्तावेजों का सटीक संधारण सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पारदर्शिता के साथ धान खरीदी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तत्पर है। निरीक्षण के दौरान सीसीबी नोडल अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

किसानों की सुविधाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने केंद्रों में किसानों के लिए रखी गई मूलभूत सुविधाओं—पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शेड, शौचालय, टोकन वितरण व सत्यापन—की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान के साथ और बिना किसी असुविधा के धान विक्रय प्रक्रिया पूरी कर सकें, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।

खरीदी में पारदर्शिता पर जोर

कलेक्टर महोबे ने खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण, तौल मशीन, नमी परीक्षण और स्टॉक प्रबंधन का निरीक्षण कर खामियों को तुरंत दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!