रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
15 दिवसीय विशेष अभियान : हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत
March 25, 2025
पुलिस ने अनर्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
March 12, 2025
Check Also
Close
-
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरणMarch 13, 2025
